CG Cabinet:- फाइनल हुई साय कैबिनेट…9 विधायक लेंगे मंत्रीपद की शपथ….तीन विधायक पहली बार बनेंगे मंत्री….

सामना:- लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का विस्तार 22 दिसंबर को होने जा रहा है।मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार की शाम इसका ऐलान किया है।श्री साय ने 9 विधायकों के नामों का ऐलान किया है जो मंत्रिपद की शपथ लेंगे। विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में शामिल इन नौ मंत्रियों में एक सामान्य, एक एससी, 5 ओबीसी, 2 एसटी वर्ग से मंत्री हैं।जानकारी के अनुसार, विभागों का बंटवारा बाद में होगा। इस तरह से मुख्यमंत्री,दो डिप्टी सीएम सहित 9 मंत्रियों को मिलाकर 12 सदस्यों मंत्रिमंडल तैयार होगा।
इन नामों का हुआ ऐलान:-
बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार नेताम
दयालदास बघेल
केदार कश्यप
लखन देवांगन
श्याम बिहारी जायसवाल
ओ पी चौधरी
टंकराम वर्मा
लक्ष्मी रजवाड़े
सुबह 12 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह:- इन 9 मंत्रियों में सरगुजा संभाग से 3, रायपुर संभाग से 2, बिलासपुर संभाग से 2 और बस्तर-दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल है। सुबह 12 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां ये विधायक मंत्री लेंगे।
जानकारी के अनुसार, विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में तीन विधायक पहली बार मंत्री बनेंगे। बाकी विधायक काफी अनुभवी हैं। विष्णु देव की टीम में नए और पुराने चेहरों का सामंजस्य स्थापित किया गया है। पहले कहा जा रहा था कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भव्य होगा, लेकिन अब खबर है कि ये विधायक राजभवन में ही शपथ लेंगे।
