किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जानें पर विधायक ओपी ने दी बधाई

सामना:- रायगढ़ :-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी के द्वारा विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर रायगढ़ विधायक ओपी ने बधाई देते हुए कहा इस दायित्व से प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा। बस्तर संभाग की एकमात्र अनारक्षित सीट जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके।
