May 14, 2026

Covid Update:-छत्तीसगढ में हुई कोरोना की एंट्री…3 संक्रमित मिले..

n5675835561703222873008da47acfafbe2ecadbb6e9aff8719ec0ccacb00cf23169452a4c87e8659db69e2.jpg
Share

सामना:- कोविड के दौर से उबरने के बाद अब फिर से कोविड ने अब अपने नए वेरिएंट के रूप में अपने पैसे पसारने शुरू कर दिए हैं,हालांकि इस नए वेरिएंट की एंट्री अब तक छत्तीसगढ से दूर थी लेकिन 21 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है, पिछले 24 घंटे के भीतर तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है। रायपुर, बिलासपुर और कांकेर जिले में एक-एक नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राहत की बात ये है कि छत्तीसगढ़ में सक्रमण के इस दौर में एक भी मरीजों की मौत नहीं हुई है।

पूर्व में जारी कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे मास्क लगाना, साबुन से हाथ धोना, सेनेटाईजर का उपयोग करना, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं, संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना इत्यादि नियमों का पालन करें। सर्दी, खांसी, बुखार या स्वांस में तकलीफ होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल बेमेतरा, में उपस्थित होकर जांच एवं उपचार कराने हेतु आग्रह किया है।

Letest Posts