May 14, 2026

Covid Update:- फिर मिले 3 संक्रमित.. पिछले तीन दिनों में कोविड संक्रमितों की संख्या हुई 8..राजधानी रायपुर में एक्टिव केसेस अधिक

20231224_103641.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़:- प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते तीन दिनों में कोरोना के आठ मरीज मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में 2 और दुर्ग में 1 कोविड संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है।इसी तरह शुक्रवार को दो रिपोर्ट पाजिटिव पाए गए थे।वहीं गुरुवार को रायपुर, बिलासपुर और कांकेर से एक-एक संक्रमित मरीज मिले थे। बताया जाता है कि बिलासपुर में मिला मरीज सऊदी अरब से वापस लौटा था। जबकि, कांकेर का मरीज गुजरात से लौटा था। कोरोना के मरीज मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएम साय ने भी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Letest Posts