June 19, 2025

रिश्ते यदि बनाओ तो दिल से निभाओ…सुनील नामदेव..जन्मदिन विशेष…

IMG_20210804_081326.jpg
Share


रायगढ़:–सरल.. सहज..शांत प्रवृति और कलमकार के रूप में स्थापित वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है… आज उनके जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ विशेष बातें  … 4 अगस्त 1976 में जन्मे सुनील नामदेव जी ने 22जुलाई 1998 से पत्रकारिता की शुरुवात की। पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी बेहतरीन लेखनी के लगभग 23 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। हाइवे सांध्य दैनिक,केलोप्रवाह, जनकर्म,हर्ष न्यूज़ और भी कई प्लेटफॉर्म पर इन्होंने बतौर पत्रकार कार्य किया।
कई बार अपने समाचार प्रकाशन पर इन्हें अदालतों के चक्कर भी लगाने पड़े। कई बार विषम परिस्थियों का सामना भी किया उस दौरान मनोबल भी कमज़ोर पड़ा लेकिन इन्होंने हालातों से हार नहीं मानी और मजबूत इरादों के साथ फिर से मैदान में डट गए। इनकी जीवटता ने कभी गिरने नहीं दिया। अपने जीवन के कई खट्टे मीठे अनुभवों के साथ आज इन्होंने सफलता हासिल की है।

सुनील नामदेव जी एक सफल पत्रकार होने के साथ साथ अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन करते हैं अपने परिवार,बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इनका मानना है कि रिश्ते बनाओ तो दिल से निभाओ वरना मत बनाओ।

सुनील नामदेव जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई