June 26, 2025

जनता का जनता के लिए सुगम सरकार ही सुशासन है – सुरेंद्र कुमार

IMG-20231225-WA0463.jpg
Share

ग्राम गेरवानी के अटल चौक में सुशासन दिवस मनाया गया

सामना:- रायगढ़:- 25 दिसंबर को भाजपा ने भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मजयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया इस दिवस को लैलूंगा विधानसभा के संबलपुरी मंडल में गेरवानी ग्राम पंचायत के अटल चौक के अटल स्तंभ पर अटल बिहारी जी को याद कर मनाया गया।
अटल स्तंभ और अटल जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया तथा सुशासन दिवस पर जनता की सेवा के लिए शपथ लिया गया ।अटल जी के नेक विचारो को याद कर उनके सिखाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में सुशासन दिवस को मानने के उद्देश्यों से सभी को अवगत करवाया तथा सुशासन से किस तरह से जनता को शासन की योजनाओं को प्रशासन के माध्यम से सरल,सुगम वा पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाया जाए ताकि जनता इससे लाभान्वित हो इसकी जानकारी


इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामश्याम डनसेना ने सभी को जनता के हितों में कार्य करते रहने के लिए शपथ दिलाई और आभार प्रदर्शित किया।आज ही प्रदेश के।सीएम विष्णु देव साय ने दो साल का किसानों का बकाया बोनस को ऑन लाइन के माध्यम से प्रदेश के किसानों भाईयो के खातों में सीधे ट्रांसफर कर सुशासन को चरितार्थ किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम श्याम डनसेना, श्रीमती चमेली सिदार (सरपंच गेरवानी) विजय डनसेना , प्रकाश त्रिपाठी मुकेश अग्रवाल ,खुशी राम अजय जय डनसेना, श्रीमती बेदमती , दुखनाशन भोय , बटोही झा बाबूलाल प्रधान, राजेश अग्रवाल बलजीत धोबा ,दिलेश्वसर महंत पंचायत प्रतिनिधि ग्रामवासी उपस्थित रहें।