May 14, 2026

कार्रवाई के नाम पर फूल बेचने वाली महिलाओं से दुर्र्व्यवहार…निगम कर्मचारी ने दी गालियां…

IMG-20210804-WA0124.jpg
Share

नगर निगम रायगढ़ के कर्मचारीयों के अभद्र व्यवहार के बारे में आए दिन कुछ न कुछ सुनने को मिलता है। कार्रवाई के नाम पर हमेशा निगम की सक्रियता गरीबों पर ही दिखाई देती है।
आज जब महात्मा गांधी चौक के पास लगाने वाले छोटे गरीब फूल व्यवसायी महिलाओं को वहां से अपनी दुकानें हटाने के लिए बोला गया तो
दुकानें हटवाने के लिए चलानी कार्यवाही की जानी चाहिए थी किंतु निगम कर्मचारियों की उदंडता ये रही की उनके द्वारा फूल व्यवसायी महिलाओं का फूल फेंकना शुरू कर दिया गया साथ ही महिलाओं को गाली दी गई उपरोक्त घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार गाली देने वाले कर्मचारी का नाम राम रत्न पटेल है जिनका कहना है की कार्यवाही करते वक्त ये स्थिति बन जाती है की गाली देना पड़ सकता है।

निगमकर्मचारी राम रत्न पटेल

सवाल:—1कार्रवाई के नाम पर निगम कर्मचारियों का गाली देना उचित है??

2:–यदि यह कार्रवाई बड़े तबके के लोगों के साथ करनी होती तब भी निगम कर्मचारी गाली देते?

3:–दुकान हटाने के नाम पर चलानी कार्रवाई करने की बजाय गरीबों का सामना फेंकना उचित था?

Letest Posts