November 17, 2025

कोरोना से नेता और एक्टर विजयकांत का निधन….

n56921631017037377290434326391abbb53a17cf5e472ac6b5a2458e7a57930c54be89b40f26bb4ff31d56.jpg
Share

सामना:- डीएमडीके नेता और एक्टर विजयकांत नहीं रहे। कोरोना संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई है। गुरुवार सुबह इसकी जानकारी दी गई। विजयकांत को सांस लेने में परेशानी होने पर हॉस्पिटल ले जाया गया था।उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मंगलवार को डीएमडीके ने कहा कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी ने कहा था कि विजयकांत स्वस्थ हैं और परीक्षण के बाद घर लौट आएंगे.हालाँकि, आज पार्टी ने कहा कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं क्योंकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

जिस MIOTअस्पताल में विजयकांत भर्ती थे उसने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया, ‘निमोनिया के कारण भर्ती होने के बाद कैप्टन विजयकांत वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. मेडिकल स्टाफ के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया.’