February 4, 2026

Bilaspur News:- नौकरी लगाने के नाम पर डॉक्टर ने 13 बेरोजगारों से ठगे 54 लाख 70 हजार रुपये..

IMG-20231230-WA0735.jpg
Share

सामना:- नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले डॉक्टर को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक चकरभाटा पुलिस को क्षेत्र में रहने वाले रुद्र कुमार कौशिक सहित अन्य 12 बेरोजगारों ने शिकायत करते हुए बताया था कि कोरबा हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले डॉक्टर चंद्र प्रकाश प्रधान ने सभी बेरोजगारों को नौकरी लगाने के नाम पर 54 लाख 70हजार रुपए की ठगी की है।पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया है।