September 21, 2026

खबर का असर..गांधी चौक में रंग लाई सीसीटीवी की मांग…

IMG-20210805-WA0180.jpg
Share


सरिया:–गांधी चौक अब सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में है। बीते दिनों कुछ असामाजिक अज्ञात तत्वों ने गांधी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था जिसे लेकर नागरिकों में तीव्र आक्रोश व्याप्त था। यह मामला मीडिया मे प्रमुखता से उठाया गया था। जिसके कारण पुलिस प्रशासन के सहयोग से नगर के एक व्यापारी ने गांधी चौक को सुरक्षा प्रदान करते हुए 3 जगह सीसीटीवी कैमरा लगाकर सुरक्षा मे सहयोग किया है। अब गांधी चौक सीसी टीवी कैमरे के निगरानी में है। जिससे असामाजिक तत्व अनैतिक कलकार्य करने से घबराएंगे साथ ही यहां भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की भी सही जानकारी प्राप्त होगी।

सरिया संवाददाता:—वीरेन्द्र सोनी।