January 27, 2026

South East Central railway:- रेल मजदूर यूनियन कांग्रेस ने शुरू की भूख हड़ताल,मांगे पूरी नही होने पर केंद्र व रेल प्रशासन के खिलाफ भारत बन्द की चेतावनी

IMG_20240109_155624.jpg
Share

सामना:- छत्तीसगढ़:- रेल मजदूर यूनियन कांग्रेस ने एक बार फिर से न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ व पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर केंद्र और रेल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है।

इसी कड़ी में बिलासपुर यूनियन के पदाधिकारी डीआरएम ऑफिस कार्यालय के पास पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए।यूनियन ने कहा कि वह लोग पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लंबे समय से केंद्र और रेल प्रशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। गत अगस्त में भी देश भर के यूनियन व संगठनों ने मिलकर दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन किया था।अब तक इस पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला है इसलिए यह लोग देश भर में भूख हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे हैं।अगर इस बार भी कोई हल नहीं निकलता है तो फिर से देश भर के यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ योजना बद्ध तरीके से उग्र प्रदर्शन कर भारत बन्द करने की चेतावनी दी गयी।