June 19, 2025

भाजपा के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसियों से मिलने पहुंचे विधायक..कहा भाजपा की कथनी और करनी में अंतर..

IMG-20210806-WA0224.jpg
Share



रायगढ़:–रासायनिक खाद की समस्या को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जिले भर में धरना प्रदर्शन किया गया।इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में बैठें पूर्वांचल महापल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक पहुँचे।शुक्रवार दोपहर में महापल्ली पहुँचकर विधायक ने धरना प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन किया और कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कथनी और करनी में शुरू से ही अंतर है।रासायनिक खाद की समस्या को लेकर आज पूरे देश भर के किसान परेशान हैं।इनकी समस्याओं को नजर अंदाज किया जाना सरासर गलत है और इसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा।
इस धरना प्रदर्शन को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्याधर पटेल, वासु प्रधान,सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्वांचल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता अनवर हुसैन,रवि गुप्ता,सुरेंद्र,सूरत पटेल,सरोज गुप्ता,टीकाराम पटेल,टेकचंद गुप्ता,बोधराम,मिथिलेश,प्रदीप,व कार्तिकराम साव सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।