March 14, 2026

Bilaspur-ट्रैफिक सिग्नल ने तोड़ा दम, रेड लाइट होते ही दौड़ रही गाडियां

IMG_20240112_193520.jpg
Share

Samna – Bilaspur- Chhattisgarh:- बिलासपुर शहर के चौक चौराहों में स्मार्ट सिटी के तहत लगवाए गए ट्रैफिक सिग्नलों ने अभी से दम तोड़ दिया है,स्थिति यह है कि रेड के बाद ग्रीन होने के बजाय सिग्नल रेड हो जा रहा और गाड़िया दौड़ रही। इतना ही नहीं सिविल लाइन और ट्रैफिक थाने के सामने से बसे दौड़ रही हैं।

लोग कह रहे हैं कि शहर के सारे सिग्नल आउटडेटेड हो गए है और ऑनलाइन चालान भेजे जा रहे। इतना ही नही व्यस्ततम ट्रैफिक थाने के सामने सत्यम चौक पर बसे दौड़ रही हैं। पूछने पर बस चालक कह रहे कि मगरपारा रॉड को निर्माण कार्य के चलते बंद कर दिया गया है इसलिए वे इधर से आ रहे हैं।

इधर मगरपारा रॉड पर निगम के ठेकेदार ने नाले पर कलवर्ट निर्माण के लिए सड़क को 15-20 दिन से खोदकर छोड़ दिया है। जिससे अक्सर ट्रैफिक जाम होता है इसलिए बसों को मेनरोड से भेजा जा रहा।सवाल यह उठ रहा कि निगम प्रशासन मुकम्मल व्यवस्था बनाने के बजाय कब तक विकास के नाम पर खोदो पाटो अभियान चलाएगा। व्यवस्थित विकास कब होगा।