April 29, 2026

22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में हाफ डे,केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

IMG_20240118_094051.jpg
Share

Samna:- 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के लिए ना केवल देश बल्कि विदेशों में बसे हिंदुओं में भारी उत्साह है।इसी उत्साह को देखते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बड़ी घोषणा की है। 22 जनवरी के अवसर पर देश के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों को आधे दिन बंद रखा जाएगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश का निर्णय लोगों में जबरदस्त उत्साह को देखते हुए लिया गया।


इससे पहले छत्तीसगढ समेत कई राज्यों में स्कूलों और अन्य संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया गया था। अयोध्याराम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई राज्यों ने छुट्टियों की घोषणा की है। इस दिन स्कूलों और कार्यलयों में छुट्टी की घोषणा की गई है।