June 20, 2025

छठवें विधानसभा के दौरान बिना अनुमति अवकाश पर नहीं रहेंगे अधिकारी कर्मचारी,कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जारी किया आदेश

IMG-20240118-WA0932.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:- 18 जनवरी 2024:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा का द्वितीय सत्र 5 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक आहूत की जाएगी। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने इसअवधि में प्राप्त होने वाले स्थगन, शून्यकाल, आश्वासनों, तारांकित/अतारांकित, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका आदि तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार अथवा जानकारी निर्धारित समयावधि में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के समस्त विभागों में पदस्थ/कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित किया है कि विधानसभा के दौरान वे सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति के बिना न ही अवकाश पर रहेंगे और न हीं मुख्यालय त्यागेंगे।


अपर कलेक्टर सुश्री जांगड़े नोडल अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने षष्ठम विधानसभा के दौरान प्राप्त होने वाले संबंधित पत्राचार एवं जानकारी निर्धारित समयावधि में तैयार कराकर शासन को उपलब्ध कराने हेतु अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।