रायगढ़ जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में जिले की सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की प्रथम परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत सोमावार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक रंजन सिन्हा, प्रदेश आईटी सेल प्रदेश सदस्य आलोक सिंह एवं पवन शर्मा, भाजपा जिला मंत्री विलिस गुप्ता, भाजपा शहर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, निगम नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, महिला मोर्चा जिला प्रभारी शीला तिवारी, अजा मोर्चा जिला प्रभारी प्रदीप श्रृंगी सहित सोशल मीडिया के जिला संयोजक शक्ति अग्रवाल, सह संयोजक मयूरेश केशरवानी एवं सोशल मीडिया जिला पदाधिकारी और मंडल संयोजक उपस्थित रहे।

प्रदेश आईटी सेल सदस्य पवन शर्मा और आलोक सिंह ने सोशल मीडिया के महत्व को समझाते हुए सभी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया और जोश भरते हुए प्राथमिक प्रशिक्षण दिया। जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओ का संबोधित करते हुए उनके जीवन में सोशल मीडिया से जुड़े कुछ अनुभव को साझा करते हुए मार्गदर्शन किया और सोशल मीडिया के महत्व को समझाया और भाजपा में सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओ को उनके द्वारा किये जा रहे कार्य की महत्वता के बारे में बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सह संयोजक मयूरेश केशरवानी ने किया और आभार प्रदर्शन करते हुए जिले के प्रथम सोशल मीडिया संयोजक शक्ति अग्रवाल ने सभी अतिथियों को यह विश्वास दिलाया कि आने वाले समय मे जिले के सभी सोशल मीडिया कार्यकर्ताओ के माध्यम से भाजपा अपना पक्ष जनता के सामने बहुत मजबूती और दमदारी से रखेगी ।
