February 19, 2026

रायगढ़ की लापता बालिका मिली सक्ती में,भागकर ले जाने वाला आरोपी पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

IMG_20240210_192138.jpg
Share

Samna:- Raigarh:- रायगढ़ के जूटमिल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से लापता हुई बालिका को जिला सक्ती के डभरा थाना क्षेत्र से बरामद कर रायगढ़ लाया गया है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 7 फरवरी को उसकी मां ने थाने में दर्ज कराई थी।

      मामले में जूटमिल पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति पर धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका के परिजनों, सहेलियां से पूछताछ किय गया जिसमें संदेही युवक मुरली वैष्णव (उम्र 29 साल) का बालिका से निरंतर संपर्क में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम बालिका और संदेही का पता लगाते हुए  मुरली वैष्णव तक पहुंची जिसके कब्जे से बालिका को दस्तयाब कर रायगढ़ लाया गया।

बालिका अपने कथन में मुरली वैष्णव  द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाना और शारीरिक संबंध स्थापित करना बताया । बालिका के कथन और मेडिकल करा कर प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी और 4 पोक्सो एक्ट की धारा विस्तारित कर आरोपी मुरली वैष्णव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है ।