February 21, 2026

Raigarh पत्नी को ढूंढने का बहाना बनाकर साथ ले गया महिला को,फिर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

IMG-20240221-WA1090.jpg
Share

सामना:- रायगढ़:-  रायगढ़ जिले के रैरूमाखुर्द गांव की महिला को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

रैरूमाखुर्द की महिला ने  20 फरवरी 2024 को पुलिस चौकी  में  उसके साथ गांव का एनोश टोप्पो (उम्र 32 साल) द्वारा डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
          
               पीड़िता ने बताया कि 19 फरवरी के रात एनोश टोप्पो और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा विवाद हुआ जिसमें एनोश की पत्नी घर छोड़ कहीं चली गई । रात करीब 10.00 बजे एनोश उसकी पत्नी को खोजते हुए इसके घर आया और  उसकी पत्नी को गांव में ढूंढने अपने साथ ले गया । इसी बीच गांव के सुनसान स्थान पर महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और घटना किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी ।

महिला संबंधी रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन तत्काल दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपने स्टाफ के साथ दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे आज गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है ।