गोगा राइस मील और संजीवनी हॉस्पिटल का हुआ नापजोख,नए सिरे से होगा संपत्तिकर का निर्धारण

सामना:- रायगढ़:- शुक्रवार को निगम क्षेत्र अंतर्गत गोगा राइस मील और संजीवनी हॉस्पिटल का नाप जोख दोनों संस्थाओं के संचालकों की उपस्थिति में किया गया। नाप जोख के आधार पर दोनों संस्थाओं के संपत्ति कर का निर्धारण किया जाएगा और इसी आधार पर नए सिरे से संपत्ति कर अधिरोहित कर संपत्ति कर जमा लिया जाएगा।
निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन पर शुक्रवार की सुबह सबसे पहले जूट मिल गोगा बाबा मंदिर के समीप गोगा राइस मिल का नाप जोख किया गया। इस दौरान गोगा राइस मिल के अंदर निर्मित बिल्डिंग, ओपन स्पेस सभी का अच्छे तरीके से विधिवत लंबाई चौड़ाई की नाप ली गई। गोगा राइस मिल के संचालक द्वारा नाप जोख कार्य में पूर्ण सहयोग किया गया।
इसके बाद गोपी टॉकीज स्थित संजीवनी हॉस्पिटल का नाप जोख किया गया। संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक द्वारा उपलब्ध कराए गए ड्राइंग डिजाइन के आधार पर अस्पताल के बिल्डिंग, ओपन स्पेस पार्किंग सहित संजीवनी हॉस्पिटल के हिस्से की संपूर्ण जमीन का नाप जोख किया गया। संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक द्वारा नाप जोख कार्य में पूर्ण सहयोग किया गया। इस तरह शुक्रवार को दो संस्थाओं का नाप जोख कार्य पूर्ण किया गया। नाप जोख के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी और निगम के उप अभियंता उपस्थित थे।
