May 14, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़–मामूली विवाद पर युवक को मारा चाकू… घायल युवक बिलासपुर अस्पताल रेफर…हालत गम्भीर

IMG_20210726_172044.jpg
Share

सक्ति:–लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 से6 बजे के बीच यह घटना हुई दरअसल आज सुबह सावन सोमवार के मौके पर तुरी मंदिर में जल चढ़ाने के लिए लोग इकट्ठे हो रहे थे। उसी समय मामूली विवाद होने पर तीन चार युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया ।घायल हुआ युवक देव लोहार उम्र 32 वर्ष खेरा निवासी है जिसे पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती लाया गया। उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल जांजगीर चांपा से बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया है । हमला करने वाले अज्ञात युवक अभी फरार हैं जिनकी पतासाजी जारी है

Letest Posts