March 5, 2026

जशपुर ब्रेकिंग..गजराज के हमले से हुई फिर एक महिला की मौत…पति जान बचाकर भागा…

IMG_20210816_143902.jpg
Share

जशपुर:–बीते कुछ दिनों से हाथियों के हमले की खबरे लगातार आ रही हैं और हमले से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ताजा मामला जशपुर के तपकरा रेंज के है जहां सोमवार की सुबह बाइक सवार पति पत्नी काम से निकले थे इसी दौरान जंगल के रास्ते पर हाथी ने बाइक सवार दंपत्ति को दौड़ाया पीछे बैठी महिला को सूंड से खींचकर कर जमीन पर गिरा दिया उसके बाद उसे कुचल दिया जिससे कि महिला की मौत हो गई पति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली। कुछ दिन पहले ही एक अन्य महिला को भी दंतैल ने हमला किया था बताया जा रहा है कि यह दंतैल आक्रामक हो चुका है जिसे खदेड़ने वन विभाग और ग्रामीण जुटे हुए हैं।