CG Weather अगले तीन दिनों तक गिरेगा पारा,हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

सामना:- Weather छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है शनिवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम बदलने से इन दिनों के तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं कल यानि 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने से बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है, जो कि विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
आज राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध रहने के बाद बादल साफ हो गया। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
