June 20, 2025

CG Weather- मौसम रहेगा साफ़,चार दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव

IMG_20240225_153843.jpg
Share

सामना:- CG Weather Update:- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं का असर कम हो गया है। ऐसे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान में बदलाव नहीं होने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं का असर कम हो गया है। इससे मौसम साफ रहेगा। हालांकि नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से गर्मी में कम है।

आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में आकाश साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों राजधानी में ठंडी और तेज हवाएं चली। इससे बढ़ रही गर्मी का असर कम हो गया है।