June 19, 2025

सरिया बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा..हमे रायगढ़ का ही हिस्सा रहना है..हमे रायगढ़ ज़िले से अलग ना किया जाए।

IMG_20210817_155202.jpg
Share

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा चार नए ज़िलों की घोषणा के बाद से ही सरिया अंचल में असमंजस की स्थिति बनने लगी। सरिया क्षेत्र वासियों ने सारंगढ़ को जिला बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया लेकिन साथ ही इस बात को लेकर संशय बनने लगा कि अब सरिया क्षेत्र किस ज़िले में सम्मिलित होगा?  सोशल मीडिया पर लोग अपने अपने विचार रखने लगे जिसमें अधिकांश व्यक्ति सरिया को रायगढ़ ज़िले में ही रखने का समर्थन करते रहे।


जनमानस की इच्छा को ध्यान में रखते हुए एक सर्वदलीय बैठक आहूत की गई। बैठक में  किसान मजदूर व्यापारी सभी ने सरिया क्षेत्र के रायगढ़ ज़िले में रहने का समर्थन किया। बैठक में दोनों जिला पंचायत सदस्य,नौ जनपद सदस्य 34 क्षेत्रिय सरपंचों को भी आमंत्रित किया गया क्षेत्र के सभी संगठनों और सभी आम जन ने भी बैठक में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की और कहा कि शिक्षा -स्वास्थ्य सभी दृष्टि से रायगढ़ जिला हमारे लिए सुविधायुक्त है हमारे बच्चे शिक्षा के लिए ज्यादातर रायगढ़ में ही जाते हैं इन सबके अलावा भौगिलिक दृष्टि से भी सारंगढ़ से रायगढ़ जिला हमारे लिए बेहतर है। इसलिए जिले हमे रायगढ़ का हिस्सा ही रहने दिया जाए।

अब तक सरिया क्षेत्र बरमकेला तहसील अंतर्गत था। घोषणा के बाद अब बरमकेला सारंगढ़ में चला गया है इसलिए सरिया को अलग तहसील बनाने की घोषणा हुई है।  सरिया क्षेत्र रायगढ़ ज़िले या सारंगढ़ ज़िले में शामिल होगा यह परिसीमन के बाद ही तय होगा। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि सरिया रायगढ़ जिले अंतर्गत ही आएगा।