May 14, 2026

लोकसभा चुनाव:- छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने की 11 उम्मीदवारों की सूची जारी,रायगढ़ से राधेश्याम राठिया को मिली टिकट

IMG_20240302_185319.jpg
Share

सामना:- लोकसभा चुनाव:- छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर केंन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में सभी नामों पर मंथन कर अपने 11 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

जारी सूची के अनुसार रायगढ़ लोकसभा सीट से राधेश्याम राठिया की टिकट दी गई है।इसके अलावा सरगुजा से चिंतामणि महाराज
कोरबा से सरोज पांडेय,,रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल,,बस्तर से महेश कश्यप,,,महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी,,दुर्ग से विजय बघेल,,राजनांदगांव से संतोष पाण्डेय,,बिलासपुर से तोखन साहू,,जांजगीर से महिला कमलेश जांगड़े को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। बाकि 9 सीटों पर भाजपा के सांसद है। इस बार पार्टी ने सभी 11 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं की बैठके शुरू हो गई है साथ ही केंन्द्रीय नेताओं का भी राज्य में आना जाना शुरू हो गया है।

Letest Posts