February 21, 2026

CG मौसम अपडेट:- 6 मार्च को बारिश के आसार

IMG_20240225_153843.jpg
Share

Samna:- CG Weather Update :- प्रदेश में अधिकतम और  न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा वहीं बुधवार छह मार्च को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8किमी ऊंचाई पर है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.1 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा तथा बुधवार को प्रदेश के मध्य भाग में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।