June 19, 2025

छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित,भूपेश बघेल,विकास उपाध्याय लड़ेंगे चुनाव

IMG_20240308_090358.jpg
Share

बड़े नेताओं के विरोध के कारण सरगुजा में फंसा पेंच

सामना:- रायपुर:- 8 मार्च:- कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति  की बैठक के बाद  लोकसभा चुनाव 2024  के लिए 39 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।इस सूची में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों मे से 6 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजनांदगांव से भूपेश बघेल चुनाव लड़ेंगे तो वहीं जांजगीर से शिव डहरिया को उम्मीदवार बनाया गया है


यह 6 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव :- कांग्रेस को ओर से जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव से भूपेश बघेल चुनाव लड़ेंगे तो वहीं जांजगीर से शिव डहरिया को उम्मीदवार बनाया गया है।इसी तरह ज्योत्सना महंत कोरबा से,रायपुर से विकास उपाध्याय,महासमुंद से ताम्रध्वज साहू दुर्ग से राजेंद्र साहू  को मैदान में उतारा गया है।

5 सीटों पर फंसा है पेंच:- जानकारी के मुताबिक बस्तर से चुनाव लडने को लेकर दीपक बैज असमंजस की स्थिति में है।इसी तरह अन्य चार सीटों पर पेंच फसा है। लिहाजा इन पांच सीटों पर बड़े नेता मंत्रणा करेंगे उसके बाद  उम्मीदवार तय किए जायेंगे।
बात करें सरगुजा की तो सरगुजा से शशि सिंह का नाम सबसे ऊपर चल रहा है लेकिन सरगुजा में बड़े नेताओं के विरोध के चलते मामला लटका हुआ है। सरगुजा से बीजेपी ने चिंतामनी महाराज को उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट:- इधर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है… जिसमें कहा है कि “”आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राजनांदगांव लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आदेशित किया है।इस विश्वास के लिए पार्टी और शीर्ष नेतृत्व का आभार।संस्कारधानी राजनांदगांव से प्रत्याशी होना सौभाग्य है।माँ बम्लेश्वरी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से इस बाद का चुनाव राजनांदगांव की जनता लड़ेगी और जीतेगी।सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ।””

कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती :- छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 2 सीटों कोरबा और बस्तर पर कांग्रेस का कब्जा है। बाकि 9 सीटों पर भाजपा के सांसद है। इस बार बीजेपी ने सभी 11 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है तो वहीं कांग्रेस भी जीत हासिल करने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।