February 19, 2026

Zomato ने बढ़ाई ऑर्डर फीस,अब प्रति ऑर्डर इतने रुपए अधिक लगेंगे

IMG_20240422_102745.jpg
Share

बंद की इंटरसिटी लेजेंड्स सर्विस भी

Samna Zomato:- ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस  में इजाफा कर  दिया है।जोमैटो ने अपनी फीस 25 फीसदी बढ़ाकर प्रति ऑर्डर 5 रुपये कर दी है। इसके अलावा  कंपनी ने अपनी इंटरसिटी लेजेंड्स  सर्विस को भी बंद कर दिया है।

जोमैटो हर साल लगभग 85 से 90 करोड़ ऑर्डर डिलीवर करती है।एक रुपये फीस बढ़ने से कंपनी को लगभग 85 से 90 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्राप्त होंगे। साथ ही कंपनी का एबिटा भी लगभग 5 फीसदी बढ़ जाएगा. हालांकि, बढ़ी हुई फीस फिलहाल सिर्फ कुछ ही शहरों में लागू की गई है। कंपनी ने एक अन्य निर्णय में अपनी इंटरसिटी लेजेंड्स सर्विस को भी बंद करने का फैसला लिया है।इसके तहत कंपनी बड़े शहरों के टॉप रेस्टोरेंट से अन्य शहरों में खाना डिलीवर करती थी। जोमैटो के एप पर अब लेजेंड्स टैब काम नहीं कर रहा है।