February 5, 2026

तेज़ आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना

IMG_20240420_102611.jpg
Share

CG Weather Update 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी

Samna:- CG Weather Update छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज भी बदल रहा है, अधिकतम तापमान में हो रही गिरावट से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं,साथ ही ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, अंबिकापुर, कोरबा, भाटापारा, धमतरी और महासमुंद समेत कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही अगले 48 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी होगी। जिससे आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।