महिला उपअभियंता को निलंबित करने का मामला गरमाया…इंसाफ की मांग लेकर महिला मोर्चा ने लगाई गुहार…

पिछले एक वर्ष पूर्व से बरमकेला जनपद में पदस्थ शासकीय उपअभियंता कर्मचारी सोनल जैन को नौकरी से निलंबित किया गया है।जिसके विरोध स्वरूप भाजपा महिलामोर्चा नेत्रियों द्वारा आज रायगढ़ जिले में कलेक्टर महोदय के माध्यम से छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल को आवेदन दिया गया।
भाजपा नेत्री शोभा शर्मा ने कहा:– कि सोनल जैन को विधायक प्रतिनिधि के विरुद्ध छेड़छाड़ की शिकायत करने के बाद से लगातार परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। सोनल जैन का एक 8 वर्ष का पुत्र है जिसकी जिम्मेदारी उनके ऊपर है,ऐसे में उन्हें झूठे प्रकरणों में फंसा कर उन्हें पिछले 1 वर्ष से अधिक समय तक निलम्बित रखा गया है। जिससे उन्हें जीवन यापन करने में कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है वही जहां कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार नही दे रही है। दूसरी ओर उनके विधायको के प्रतिनिधि महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं जो अमानवीय व्यवहार है क्या इसी तरह कांग्रेस की सरकार महिलाओं पे अपने ही लोगों द्वारा हो रहे जुल्मों को चुपचाप देखती रहेगी?
यदि नही तो सोनल जैन को परेशान करना बंद किया जाए क्योंकि वो कोई अपराधी नही है।
भाजपा महिला मोर्चा –महिलाओं के अधिकारो का हनन होते हुआ देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरह चुपचाप नही बैठेंगी और यदि ऐसा नही होगा तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सड़क की लड़ाई लडने को बाध्य होगी जिसका जिम्मेदार जिला प्रसाशन होगा।
ज्ञापन देने भाजपा महिला नेत्री सविता उपाध्याय, मेहरूनिशा, लक्ष्मी विश्वास, बिना चौहथा, पंकजलता यादव, राजश्री अग्रवाल व अन्य नेत्रियां उपस्थित थी।

