May 14, 2026

सीएम भूपेश बघेल का स्वागत करने उमड़ी भीड़…सभी मंत्री-विधायक सहित लौट आए अन्य नेता…

IMG_20210828_171104.jpg
Share

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट आए हैं। उनके साथ सभी समर्थक मंत्री,46 विधायक और अन्य नेता भी लौट आए हैं। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाए गए।दिल्ली में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ में सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही उठापटक का भी पटाक्षेप हो गया है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई बात नहीं हुई।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ के विकास पर बात हुई। उन्हें प्रदेश आने का न्योता दिया, जिसे स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे, विकास कार्यों और मॉडल को देखेंगे।

Letest Posts