May 13, 2026

सरिया में मनाया गया हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव…सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों की शानदार प्रस्तुति…

IMG_20210830_083821.jpg
Share

देश भर में आज 30 अगस्त जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं रायगढ़ ज़िले अंतर्गत सरिया के सरस्वती शिशु मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।पूरे हर्षोल्लास के साथ छोटे से लेकर बड़े बच्चे राधा और कृष्ण के मनमोहक परिवेश में नज़र आए। बच्चों द्वारा स्कूल परिसर में राधाकृष्ण के गीतों पर नृत्य और मटकी फोड़ प्रदर्शन कर धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया।बच्चों ने राधा कृष्ण की छवियों के साथ उनकी बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया।बच्चों के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को भक्ति के रंग में रंग दिया ।

Letest Posts