May 13, 2026

साहेबराम वासियों को जल्द मिलेगा सेप्टिक चेम्बर समस्या से छुटकारा…बनेगा ओपन ड्रेन सिस्टम…. महापौर ने दिए प्राक्कलन बनाने निर्देश

IMG-20210831-WA0220.jpg
Share


वार्ड क्रमांक 26 में रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू ,आयुक्त और पार्षद पिंकी विमल यादव की उपस्तिथि में वार्ड के कई क्षेत्रों मे निगम सफाई गैंग द्वारा सफाई अभियान चलाया गया दवा छिड़काव कराया गया ताकि डेंगू वहाँ दस्तक न दे सके।साथ ही साहेबराम नगरवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए वार्ड पार्षद ने क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सेप्टिक चेम्बर ओपन ड्रेन सिस्टम के लिये स्टीमेट बनाने निर्देशित किया।तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 13 अंतर्गत क्षेत्र निकले महादेव मंदिर के पास नाली जाम के कारण पानी सड़क में बहने की शिकायत को संज्ञान में लेकर सफाई कर्मियों द्वारा नाली से कचरा साफ कराया गया जिससे पानी का बहाव अपने गंतव्य की ओर जाने लगा।
निरीक्षण दौरान एम आई सी मेम्बर और स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन,सामान्य प्रशासन प्रभारी रमेश भगत,पार्षद पिंकी विमल यादव एवं निगम अमला साथ रहे।


महापौर जानकी काट्जू ने बताया:– कि डेंगू मुक्त शहर के मद्देनजर हर दिन अलग अलग वार्डो में गैंग लगाया जा रहा है आज वार्ड क्रमांक 26 में गैंग लगाकर सफाई कराया गया,वही साहेबराम नगर में सेपटिक चेम्बर से वार्डवसियो को समस्या थी उसके लिये ओपन ड्रेन सिस्टम हेतु प्राक्कलन बनाने निर्देशित किया गया है।साथ ही वार्ड 13 में नाली जाम था सफाई कराया गया है।

Letest Posts