May 14, 2026

लामीदरहा गौठान में साक्षी सेवा समिति ने किया..वृक्षारोपण…

IMG-20210901-WA0232.jpg
Share

रायगढ़:- आज रायगढ़ के समीपस्थ पंचायत लामीदरहा में साक्षी सेवा समिति के सभी सदस्यों ने पर्यावरण में अपनी सहभागिता निभाते हुए वृक्षारोपण किया, साक्षी सेवा समिति ने अपने टीम गठन के पश्चात से ही कोरोना काल मे गरीब व जरूरतमंदों को राशन वितरण व मास्क वितरण जैसे कार्य किए, वहीं सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में अपनी कार्यो का विस्तार करते हुए इस वर्षा ऋतु के दौरान पर्यावरण के संरक्षण की ओर कदम रखते हुए लामीदरहा गौठान में आंवला व मुनगा और नीम का पौधे लगाया,पंचायत को हरा भरा रखने के दृढ़ संकल्पित ग्राम के सरपंच व क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी चिन्टू साबरी ने अहम योगदान दिया,वही जिले में समाजसेवा के तत्पर संगठन समाजसेवी संस्था कर्तव्य फाउन्डेशन से श्रीमती कंचन पाण्डेय,राजेश पाण्डेय वही साक्षी सेवा समिति से अध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा,उपाध्यक्ष लक्ष्मी वैष्णव,सचिव अभिषेक शर्मा,कोषाध्यक्ष अंकिता शर्मा,सह सचिव उर्मिला सोनी,कार्यकारणी के वरिष्ठ साथी समाजसेवी श्रीमती बीना शर्मा,श्रीमती शोभा शर्मा,श्रीमती लक्ष्मी विश्वास,,मनीष गाँधी, सौरभ चौधरी,चिन्टू साबरी,शान्तनु दुबे,सहित ग्राम की सरपंच सोनिया खड़िया,जनेलाल खड़िया वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे ,वही संस्था के डायरेक्टर पवन शर्मा ने संस्था के साथियों पर विश्वास जताते हुए बताया कि हमारी संस्था सामाजिक कार्यो को लेकर आगे लगातार सक्रिय रहेगी और पर्यावरण,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,कोरोना वालेंटेयर के रूप में कार्य करेगी !!

Letest Posts