Raigarh महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सामना – रायगढ़- थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला की छेड़खानी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
महिला ने कल थाने में लिखित आवेदन दिया कि 15 अगस्त की दोपहर तालाब में नहाने गई, तो अरविंद गुप्ता ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और बचाव करने पर वह भाग गया।
महिला ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर अरविंद ने शराब के नशे में गलती स्वीकार की और माफी मांगी। अरविंद गुप्ता पर पहले भी छेड़छाड़ और प्रतिबंधक कार्रवाई के मामले दर्ज हैं। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी अरविंद गुप्ता को इस छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
