June 19, 2025

Raigarh 20 सितंबर से तीन दिनों तक चक्रधरनगर फाटक रहेगा बंद

Screenshot_20240914_141818_Chrome.jpg
Share

सामना- रायगढ़- चक्रधर नगर फाटक  तीन दिनों 20,21 और 22 सितंबर को  लिए बंद रखा जाएगा। आवश्यक वार्षिक मरम्मत कार्य करने के कारण रेलवे   प्रशासन ने यह फ़ैसला लिया है

  रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल  अंतर्गत मानव सहित समपार संख्या 287 (चक्रधरनगर फाटक) को  20, 21 और 22 सितंबर 2024  कुल तीन दिनों तक बंद रखने का फ़ैसला लिया है। यह फाटक  रात बजे से सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा।

रेल्वे प्रशासन  ने इसकी वजह आवश्यक वार्षिक मरम्मत कार्य करना बताई है।

इस मरम्मत कार्य के दौरान जनता आवागमन के लिए केलो ब्रिज के नीचे की सड़क मार्ग का उपयोग कर सकती है। रेल प्रशासन ने जनता को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए  सहयोग की आशा की है।