May 14, 2026

कर्ज से परेशान होकर अपने ही घर में की चोरी…..कर्ज उतारने का ये कैसा तरीका?…

IMG_20210814_143505.jpg
Share

सामना न्यूज़:–बिलासपुर की महिला सरपंच ने कर्ज से परेशान होकर अपने पति के साथ मिलकर 50 लाख की झूठी चोरी का षड्यंत्र रचा था। जिसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ है कि चोरी की कहानी दरअसल मनगढंत थी।
क्या है मामला:–सरपंच गिरिजा देवी अग्रवाल के पति कमल अग्रवाल ने 4सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके घर 15 तोला सोना और 15 लाख की चोरी हुई है।जिसके बाद पुलिस की टीम मामले की पतासाजी में जुट गई।जांच के दौरान पता चला कि सरपंच का पति ने चोरी से ठीक एक दिन पहले यानी 3 सितम्बर को 15 तोला सोना बेचकर अपना उधार चुकाया था। जिसके बाद पुलिस ने सरपंच पत्नी और पति दोनो से कड़ाई से पूछताछ की जिसमे उन्होंने चोरी की झूठी कहानी को स्वीकार किया और बताया कि उन पर व्यापार में हुए नुकसान की वजह से कर्ज का बोझ बढ़ गया था जिसे चुकाने के लिए उन्हें और कोई रास्ता यही सूझा इसलिए पति पत्नी ने मिलकर चोरी की झूठी कहानी रची।
बहरहाल न्यायालय से अनुमति के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Letest Posts