May 15, 2026

हत्याकांड के बाद पुलिस हुई सतर्क,कबाड़ के अवैध कारोबार को बंद कराने में जुटी

Screenshot_20241017_162728_Dailyhunt.jpg
Share

सामना – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कबाड़ कारोबारी ने पुलिस वाले के परिवार की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से जिला एमबीसी के चिरमिरी क्षेत्र में पुलिस सतर्क हो गई है और क्षेत्र के कबाड़ियों पर दबिश देकर कबाड़ के अवैध कारोबार को बंद कराने में लगी हुई है।

कोयलांचल नगरी चिरमिरी में कबाड़ के अवैध कारोबारी फिर से सक्रिय हो रहे थे। चिरमिरी क्षेत्र की नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज ने पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में संचालित कबाड़ के अवैध कारोबार को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस सरगर्मी से कबाड़ से संबंधित अवैध कार्यों पर रोक लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। जिससे क्षेत्र के कबाड़ माफियाओं पर नकेल कसा जा सके।

Letest Posts