May 13, 2025

सीबीएसई ने जारी की एग्जाम डेट,1जनवरी से शुरू होंगे प्रेक्टिकल एग्जाम

n6363412751729763536771aab485f3f2f02cc0e4b39a38b088de785c295144bed7e780a7d3207a8d7c9a3a.jpg
Share

सामना- CBSE बोर्ड की ओर से प्रायोगिक और थ्योरी परीक्षाओं की तिथि का एलान कर दिया है। इसके मुताबिक, शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी, 2024 से शुरू होंगे, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 से कंडक्ट कराई जाएंगी।

हालांकि, एग्जाम कब तक संचालित किए जाएंगे और किस दिन किस विषय की परीक्षा होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसके लिए स्टूडेंट्स को 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए डेटशीट जारी होने का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल जारी हुई तिथियों के मुताबिक अपनी थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर सकते हैं।

शीतकालीन स्कूलों के लिए सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच होंगी। इसकी सूचना बोर्ड की ओर से पहले ही दे दी गई थी। इसके बाद अब बोर्ड ने अन्य स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम डेट की घोषणा कर दी है।

CBSE Board Exam Date Sheet 2025: दिसंबर में जारी हो सकती है डेटशीट

सीबीएसई बोर्ड की ओर से पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए डेटशीट दिसंबर में जारी हो सकती है। दरअसल, साल 2023 और 2022 दोनों में ही दिसंबर में एग्जाम का टाइमटेबल जारी किया गया था। इसलिए बोर्ड अगर यही पैटर्न को फॉलो करता है तो फिर इस महीने में ही टाइमटेबल जारी कर दिया जाएगा।

CBSE Board Exam Date Sheet 2025

cbse.gov.in पर 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए डेटशीट ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

10वीं, 12वीं कक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को सीबीएसई की आधिकारिकवेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। अब सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2025/सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी। इसे देखें और डाउनलोड करें और सेव करके रख लें।

CBSE Board Exam 2025: 75 फीसदी उपस्थिति होगी अनिवार्य

सीबीएसई ने हाल ही में कहा था कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य है। सीबीएसई ने इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में कहा था कि, “बोर्ड केवल एमरजेंसी मामलों में, जैसे- चिकित्सा आपात स्थिति, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेने पर या अन्य गंभीर कारणों में स्टूडेंट्स को अटेंडेंटस 25% छूट दी जाएगी। इसके लिए भी स्टूडेंट्स को आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।