सरिया- बरमकेला वासियों को मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन… कहा कि आप लोग जिस जिले में रहना चाहो रह सकते हो…
सामना न्यूज़:–सरिया। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में 4 नए जिले की घोषणा करने के बाद से ही लगातार सरिया बरमकेला क्षेत्र के लोगों द्वारा संघर्ष किया जा रहा है कि उन्हें रायगढ़ जिला में ही यथावत रखा जाए सारंगढ़ ज़िले में सरिया बरमकेला क्षेत्रवासी रहने के इच्छुक नहीं हैं। इस संबंध में आज 11 सितंबर को सरिया बरमकेला क्षेत्र के करीब 600 लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर मुख्यमंत्री से भेंट कर मांग की:—कि हमें रायगढ़ जिला में ही रखा जाए। जनपद अध्यक्ष श्रीमती तारा शर्मा द्वारा 96 ग्राम पंचायतों का पंचायत प्रस्ताव सौंपा गया।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सभी लोगों की बात सुनी और आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों को आने की जरूरत नहीं थी आप लोग जिस जिले में रहना चाहते हो रहो। यह कहकर उन्होंने एक तरह से हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि दावा आपत्ति के दौरान आप अपना पक्ष रख लें और अपने जिले में यथावत रहें।मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ताली बजाकर सभी ने उन्हें धन्यवाद दिया।

इसके पहले मुख्यमंत्री निवास में विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में करीब 600 लोग मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री सरिया बरमकेला क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 2023 में आशीर्वाद प्रदान करें इस दौरान कांग्रेस नेता शरद यादव भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही,सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार,नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण सराफ,पूर्व सरपंच मधु साहू परिवार,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष अपनी समस्याएं रखी और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सरिया के लिए प्रस्थान किया

बहरहाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद सरिया- बरमकेला के लोगों के मन में आस बंधी है कि सरिया बरमकेला विकासखंड रायगढ़ जिला में यथावत रहेगा हालांकि इसके लिए उन्हें शासकीय प्रक्रिया दावा आपत्ति तो करना ही पड़ेगी।






