May 14, 2026

पीएम मोदी को मिली बम ब्लास्ट कर जान से मारने की धमकी

n64242572317335817518991b7a28168808723ae1ac688e864b1e5b8a4b1202cf18831cbf678dc955af0d85.jpg
Share

सामना – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस को शनिवार को व्हाट्सएप पर यह मैसेज मिला। मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि पीएम को जान से मारने की धमकी देने वाला मैसेज राजस्थान के अजमेर से भेजा गया था।

मैसेज भेजने वाले संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम को अजमेर भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर कुछ घंटे पहले यह संदेश भेजा गया। इसमें कहा गया कि दो आईएसआई एजेंटों और पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए बम ब्लास्ट करने की साजिश की जा रही है।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि संदेश भेजने वाला मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति है या शराब के नशे में उसने संदेश भेजा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर पहले भी ऐसे धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं।

Letest Posts