May 14, 2026

ख़बर अपडेट…पुसौर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक की पहचान हुई…अज्ञात वाहन की ठोकर से हुआ था हादसा…

IMG_20210912_111436.jpg
Share

रायगढ़ सामना न्यूज़:–12 सितम्बर:- भटली पुसौर के पास हुए दर्दनक सड़क हादसे के संबंध में जानकारी मिली है कि :–कल रात मृतक रामलाल उम्र लगभग 37 वर्ष सेठ पिता गोविंद सेठ तुरंगा निवासी अपने साथी खिलेश्वर सिदार के साथ बाइक पर सवार था।मृतक युवक तुरंगा गांव का रहने वाला था जिस वक्त यह हादसा हुआ रामलाल अपने साथी के साथ रायगढ़ से अपने गांव तुरंगा जा रहा था कि अचानक सामने से तेज़ी से आ रही कार ने इतनी जबरदस्त ठोकर मारी कि रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसके साथी खिलेश्वर सिदार को गंभीर चोटें आईं जिसे जिला अस्पताल रागढ़ में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक खिलेश्वर सिदार के दोनों पैर टूट गए हैं साथ ही सिर और नाक पर चोटें आई हैं । बहरहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की तफ्तीश जारी है साथ ही अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है।

Letest Posts