May 14, 2026

बदहाल सड़कों और प्रदूषण के ख़िलाफ़ भाजपा का हल्लाबोल… धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध…

IMG_20210913_134140.jpg
Share

सामना न्यूज़:–रायगढ़ ज़िले में सड़कों की स्थिति क्या है इससे सभी वाकिफ़ हैं। लोग तो अब ये भी समझ नहीं पा रहे हैं की गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे..? जर्जर सड़कों की खबरें लगातार सामनें आ ही रही है, लेकिन ज़िम्मेदार अधिकारियों तक बात शायद पहुंच नहीं पा रही है।

आज सोमवार विपक्ष में बैठी भाजपा नें ढिमरापुर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण व सड़कों की जर्जर हालत को लेकर सड़क निर्माण कराने ढिमरापुर चौक पर धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम करते हुए मोर्चा खोल दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और कहा कि शहर सरकार जल्द से जल्द इस मामले को संज्ञान में ले और शहर की सड़कों की स्थिति सुधारे,अगर जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वे आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बारिश में धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता

आज के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में:–भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी , व वरिष्ठ सदस्यों के मार्ग दर्शन में, राष्ट्रीय व प्रदेश भाजपा प्रभारियों के नेतृत्व में श्रीकांत सोमवार, गुरुपाल भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा, मुकेश जैन, कौशलेश मिश्रा, आशीष ताम्रकार, बबल पांडे, रथू गुप्ता, विलिष गुप्ता, श्रीमती पूनम सोलंकी,सुभाष पांडे, गुरविंदर घई, मंजुल दीक्षित, रविंद्र भाटिया, अरुण कतोरे, आलोक सिंह, अशोक यादव, शीनू राव, विकास केडिया,पवन शर्मा, मनोज शर्मा, गौतम चौधरी, शशि शर्मा, शीला तिवारी, सुषमा खलखो एवं अन्य कार्यकर्ताशामिल रहे।

Letest Posts