May 14, 2026

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

IMG-20250110-WA0651.jpg
Share

10 नगर निगमों,49 नगरपालिकाओं में पर्यवेक्षक नियुक्त

सामना – छत्तीसगढ़ मे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है,साथ ही, 49 नगर पालिका में भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है।

कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की सूची नगर निगम और नगर पालिकाओं के अनुसार जारी की है। इसमें रायगढ़ नगर निगम में चंद्रदेव प्रसाद रॉय और खरसिया विधानसभा के लिए विवेक वाजपेयी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों में कई पूर्व विधायकों को निकाय चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है जो निकाय क्षेत्र का दौरा कर प्रत्याशियों का चयन करेंगे।यह पर्यवेक्षक सभी निकायों में प्रत्याशी के नाम का चयन करेंगे।

नियुक्त किए गए पर्यवेपक्षकों से कहा गया है कि वे तत्काल संबंधित निगम क्षेत्र में जाए और पार्टी के वरिष्ठ नेता व संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करें।

पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि टिकट के दावेदारों को वार्ड समिति के पास ही अपना आवेदन देना होगा, ऐसे में टिकट वितरण के दौरान वार्ड समिति और पर्यवेक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। वार्ड समिति से मिले आवेदन के आधार पर ही पर्यवेक्षक नामों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।

Letest Posts