जिला पंचायत रायगढ़ क्षेत्र क्र 6 से सिमरन ने ठोकी दावेदारी


भाजपा टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं सिमरन
सामना – रायगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से सिमरन सत्ते सिंह प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आ रही हैं। सिमरन सत्ते सिंह नेतनगर की रहने वाली हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिमरन को कोड़ातराई मंडल क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

आगामी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य डीडीसी पद पर भाजपा की ओर से एक प्रबल दावेदार का चेहरा साफ हो रहा है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से सिमरन सत्ते सिंह का नाम सबसे ऊपर है।


यह सीट महिला अनारक्षित (सामान्य) है। वहीं दूसरी तरफ सिमरन के पति सत्ते सिंह एवं उनके ससुर अमृत सिंह पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। पार्टी के विभिन्न पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

सभी छोटे-बड़े कार्यक्रमों में हमेशा हिस्सा लेते आ रहे हैं। सत्ते सिंह पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं, एवं वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री हैं। संगठन में पार्टी के बड़े नेताओं के काफी करीबी है भाजपा के सभी छोटे-बड़े नेता कार्यकर्ता के पसंदीदा चेहरा हैं ।

पति सतवीर सत्ते सिंह की क्षेत्र में मजबूत पकड़ है वह युवाओं में काफी लोकप्रियता है, इसका फायदा भी डीडीसी चुनाव में मिल सकता है। युवा, किसान, मजदूरो के अधिकार एवं हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे है, लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में बहुत सारे सोशल एक्टिविटीज भी करते आ रहे हैं।
रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के भी काफी करीबी माने जाते हैं। इसका फायदा पार्टी और प्रत्याशी को जरूर मिलेगा। श्रीमती सिमरन कौर ने कहा भारतीय जनता पार्टी मुझे अपना प्रत्याशी बनती है तो मुझे पूर्ण विश्वास है इस सीट से मैं विजयश्री हासिल करूंगी। उन्होंने कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से यह सीट पार्टी के लिए जरूर जीतकर लाऊंगी।
