May 14, 2026

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने 12सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

IMG-20250117-WA0976.jpg
Share

सामना – घरघोड़ा – छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने आज पूरे प्रदेश में अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम घरघोड़ा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


 जिला शाखा अध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारी संघ ने यह मांगे रखी हैं कि…


केंद्र के देय तिथि से केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं घोषणा अनुसार महंगाई भत्ता एरियर्स का भुगतान किया जाय।


मध्य प्रदेश केन्द्र सरकार के समान अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए।


विभिन्न संवर्गों के लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर आदेश जारी किया जाए।


शिक्षक,लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु गठित समिति का रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक किए जाने चार स्तरीय वेतनमान आदेश यथाशीघ्र जारी किया जाए।


संविदा, दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने तथा मध्य प्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा दिया जाए।


अनुकंपा से आए लिपिक हेतु पूर्व की भांति कार्यालय प्रमुख/ विभागाध्यक्ष एवं अन्य तकनीकी संस्थानों को कौशल परीक्षा हेतु अधिकृत किया जाए।क्योंकि वर्तमान व्यवस्था अत्यंत ही जटिल होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो पा रहे हैं।


सभी विभागों के आकस्मिक निधि से नियमित सेवानिवृत कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण दिए जाने संबंधी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया जावे ताकि माननीय न्यायालय का शरण में बार-बार कर्मचारियों को जाना ना पड़े।


अनुकंपा नियुक्ति के स्वीकृत पद का 10% का नियम एक बार पुनः शिथिल किया जावे तथा लंबित प्रकरणों का निराकरण हो सके।


केंद्र शासन द्वारा आठवीं वेतनमान हेतु समिति गठित करने से भी कर्मचारियों में प्रसन्नता है वक्ताओं ने बताया कि जब भी केंद्र में आठवां वेतनमान लागू होगा तब हम सबको एकजुट के साथ छत्तीसगढ़ में आठवीं वेतनमान को लागू करने हेतु शासन के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे

Letest Posts