May 14, 2026

Raigarh डिप्टी कलेक्टर के बेटे का शव टीपाखोल डैम से बरामद

Screenshot_20250122_094135_Chrome.jpg
Share

दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया था छात्र

सामना -रायगढ़ कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित टीपाखोल डैम में कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने डूबे छात्र का शव बुधवार की सुबह बाहर निकाला।

 टीपाखोल डैम में डूबे 25 वर्षीय मृतक छात्र का नाम जॉय लकड़ा है और वह दिल्ली में पढ़ाई करता था। छुट्टियां मनाने वह अपने घर आया हुआ था। जॉय लकड़ा रायगढ़ जिंदल स्कूल की टीचर अनिता लकड़ा और बालोद  डिप्टी कलेक्टर अजय लकड़ा का बेटा था।

ईयरबड्स  निकालने के प्रयास में गई जान

बताया जा रहा है कि जॉय मंगलवार को अपने तीन दोस्तों के साथ डैम पर पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान जब वह बोट पर सवार थे, जॉय का इयरबड्स पानी में गिर गया,जिसे निकालने के लिए जॉय पानी में कूद गया,जिसके बाद वह बाहर नहीं आ सका और उसकी मृत्यु हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन कार रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कर दी, काफी प्रयास के बाद भी जॉय शव बरामद नहीं हो सका, जिसके बाद बुधवार की सुबह गोताखोरों की टीम ने छात्र का शव बाहर निकाला गया।

मृतक जॉय और उसके अन्य दो दोस्त साथ में पढ़ाई करते हैं। मंगलवार को पूरा दिन मार्केट घूमने के बाद तीनों दोस्त प्लान बनाकर टीपाखोल डैम पहुंचे थे और यहां यह हादसा हो गया।

मृतक जॉय लकड़ा

Letest Posts