February 8, 2026

Raigarh नाराज़ भाजपा नेत्री ने की इस्तीफ़े की पेशकश

Screenshot_20250125_204953_Chrome.jpg
Share

सामना -रायगढ़ – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने रायगढ़ नगर निगम के 42 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

जिसमें वार्ड नंबर 26 से सरिता राजेंद्र ठाकुर को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है,इधर सूची जारी होते ही वार्ड नंबर 26 की भाजपा नेत्री यशवंती (पिंकी) पंडा ने इस्तीफे की पेशकश जिलाध्यक्ष से की है।

अपने इस्तीफे में भाजपा की जूटमिल चक्रधर नगर मंडल मंत्री  यशवंती (पिंकी) पंडा ने कहा है कि ” मैं 8 वर्ष से भाजपा में सक्रिय हूं और वार्ड नंबर 26 की मूल निवासी हूं,मेरे  वार्डवासियों को किसी भी प्रकार से कुछ कार्यक्रम के लिए ना ही बोला जा रहा है न ही भाजपा में मेरा कुछ अस्तित्व है,इसलिए मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाय “।