June 20, 2025

टूटा वैक्सिनेशन रिकॉर्ड..भारत ने बनाया एक दिन में सबसे अधिक वैक्सिनेशन का रिकॉर्ड…1 करोड़ से अधिक लगी एक ही दिन में वैक्सीन…

IMG_20210814_143505.jpg
Share

सामना न्यूज़:–भारत में एक दिन में सबसे तेज वैक्सीन लगाने का काम किया गया है। दोपहर 1.30 बजे तक ही देश में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन लगा दी गईं हैं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने दी।देश में अभी भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी के साथ चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अुनुसार, भारत में एक दिन सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकार्ड तोड़ दिया है। भारत ने एक करोड़ 50 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगा दी है। आज पीएम मोदी का जन्मदिन है और भाजपा ने आज के दिन अधिक से अधिक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा । पीएम मोदी को 1.50 से 2 करोड़ लोगों का टीकाकरण करके गिफ्ट देने की तैयारी है। बता दें कि भारत में अब तक 78 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

इससे पहले 31 अगस्त को, भारत ने 1.30 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें दीं हैं, जो अब तक का सबसे अधिक एक दिन में किया गया टीकाकरण है। भारत ने इस साल 27 अगस्त को पहली बार एक करोड़ डोज देने का बड़ा रिकार्ड हासिल किया था।