August 2, 2025

पर्वतारोही याशी जा रही माउंट कोसिस्ज़को फतह करने,कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

IMG-20250307-WA1249.jpg
Share

सामना – रायगढ़- छत्तीसगढ़ की पहली बिटिया जिसने विश्व के चार महाद्वीपों के सबसे ऊँचे पर्वतों को फतेह कर इतिहास रच दिया, वो अब इस महिला दिवस पर अपने अभियान के अगले चरण में  ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट कोसिस्ज़को को फतेह करने जा रहीं है।

जाने से पहले याशी ने रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल से सौजन्य मुलाकात की,जहां कलेक्टर  गोयल ने याशी को शुभकामनाएं देते हुए सफलता पूर्वक सुरक्षित अभियान पूर्ण करने की शुभकामनाएं दीं।

माउंट कोसिस्ज़को की ऊचाई 7310 फीट है और यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची जगह है।खास बात यह है कि याशी ने इस अभियान के लिए पाई पाई जमा कर खर्च की पूरी रकम इकठ्ठा की है, याशी वर्तमान में  बंगलुरु की एक आईटी कंपनी में जॉब करती है और पिछले कई दिनों से अपने इस अभियान की तैयारी कर रहीं है।

याशी ने अभी तक विश्व के चार महाद्वीपों के सबसे ऊँचे पर्वतों पर हमारा महान तिरंगा और बेटी बचाओ के परचम को फहरा कर छत्तीसगढ़ महतारी के मान को और बढ़ाया है।

माउंट एवरेस्ट ( एशिया), माउंट किलिमनजरो ( अफ्रीका) , माउंट एलब्रश ( यूरोप) और माउंट अककागुआ ( दक्षिण अमरीका) और अन्य कई छोटे बड़े पर्वतो को याशी फतेह कर चुकीं हैं। रायगढ़ वासियों ने याशी की सफलता की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।